फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के आठ मोटर मार्गों में यातायात ठप

Thu, 18 Aug 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
रोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 सड़कों पर मलबा आने से जनपद के आठ ग्रामीण मोटर मार्गों में यातायात ठप है। सड़कों के नहीं खुलने से हजारों की आबादी को पैदल ही आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ रहा है। 
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भारी बारिश के कारण जिले के पिंडारी ग्लेशियर, पोथिंग उछात,  भयूं-गडेरा, रिखाड़ी-बाछम, हरसिंला़-नान कन्याली, धरमघर-मजखेत, बागेश्वर-गिरेछीना, भनार-लाथी, नामतीचेटाबगढ़ मोटर मार्ग बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से अधिकांश सड़कों में जगह-जगह पर मलबा जमा है। कई स्थानों पर सड़कें गड्ढों में  तब्दील हो गई हैं। सड़कों के बंद होने से ग्रामीणों को पैदल ही आवाजाही  करनी पड़ रही है। इससे लोगों को तमाम दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। परेशान क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से शीघ्र सड़कों का मलबा हटाने की मांग की  है। इधर अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी ने बताया कि बंद पड़ी सड़कों को खोलने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें