फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ी टैक्सी स्टेंड के पास लगा जाम

Sat, 07 May 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। यातायात पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद बागेश्वर नगर में जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रही है। वाहनों का बढ़ता दबाव और पार्किंग सुविधा नहीं होने के कारण आए दिन सड़कों में जाम लग रहा है। शुक्रवार को भराड़ी टैक्सी स्टेंड के पास लगे जाम में दर्जनों वाहन फंसे रहे। बागेश्वर शहर में वाहनों के पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। टैक्सियों का सबसे अधिक दबाव भराड़ी टैक्सी स्टेंड पर है। सड़क किनारे ही नदी की ओर वाहनों को पार्क किया जाता है।
विज्ञापन


सैकड़ों टेक्सियों के अलावा सड़क में कपकोट रूट में पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही भी रहती है। भार वाहन भी इस रूट में बड़ी संख्या में संचालित होते हैं। ऐसे में प्रतिदिन जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। शुक्रवार को भी टैक्सी स्टेंड में जाम लग गया। करीब 20 मिनट तक जाम के कारण लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने जाम खोला। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें