फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चीड़ के छह पेड़ गिरने से यातायात ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मानसूनी बारिश जारी है। रात को हुई बारिश के दौरान अमतौड़ा-डुंगरगांव सड़क पर छह चीड़ के पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। फायर सर्विस टीम ने पेड़ काटकर यातायात सुचारू करवाया। बारिश के दौरान बंद चार सड़कों पर अब भी यातायात सुचारू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

शनिवार रात कपकोट में 22, बागेश्वर में 11 और गरुड़ विकासखंड में सात मिमी बारिश हुई। रविवार सुबह मौसम साफ था। दोपहर बाद जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। बाद में फिर मौसम साफ हो गया।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार सुबह अमतौड़ा-डुंगरगांव सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना पर फायर सर्विस टीम को मौके पर भेजा गया। कर्मचारियों ने वुडन कटर से सभी पेड़ों को काटकर हटाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बीते दिनों की बारिश के दौरान बंद बदियाकोट-कुंवारी और पोलिंग-हरसीला सड़क को खोलने का काम चल रहा है। अधिक नुकसान वाली काफलीकमेड़ा और हरिनगरी-पय्यां-दाबू हड़ाप सड़क को खोलने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें