काफलीगैर (बागेश्वर)। बोहाला ग्राम पंचायत के कठानी में एक पालतू कुत्ता बीमार हो गया। कुत्ते ने गांव में अन्य जानवरों को भी काट दिया जिससे कई अन्य जानवर बीमार हो गए। इसकी सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर 47 पशुओं का टीकाकरण किया।
बीते दिनों गांव में एक बीमार कुत्ते ने गांव के अन्य पालतू कुत्तों और मवेशियों को काट दिया था। इसके बाद इन पशुओं के स्वभाव में बदलाव देखने को मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पशु चिकित्सालय बोहाला में दी।
इसके बाद पशुपालन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को जागरूक और सतर्क किया। टीम ने ग्रामीणों के सभी मवेशियों का टीकाकरण किया।
पशु चिकित्सक डॉ. देवेंद्र राणा ने बताया कि बीमारी से बचाव के लिए पशुओं का टीकाकरण कर दिया है। काटने वाले कुत्ते की बीते दिन मौत हो चुकी है। ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या होने पर सूचित करने को कहा गया है। वर्तमान में हालात सामान्य हैं।
कोट
कठानी गांव में कुत्ते के बीमार होने की सूचना पर विभाग की टीम ने को भेजकर ग्रामीणों के पशुओं को रेबीज वैक्सीन लगाई गई। ग्रामीणों से जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की गई है। विभागीय चिकित्सक लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं। - डॉ. पंकज जोशी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बागेश्वर