फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बारिश से 12 सड़कों पर यातायात बाधित

Wed, 28 Aug 2024 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में रात के समय हो रही बारिश का कहर सड़कों पर टूट रहा है। वर्तमान में 12 सड़कों पर यातायात बाधित होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र की दस हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले के कपकोट विकासखंड में सर्वाधिक 70 मिमी बारिश हुई। बागेश्वर में पांच और गरुड़ में आठ मिमी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के दौरान भूस्खलन और मलबा गिरने से धैना-लखनी, भानी-हरसिंग्याबगड़, भयूं-गडेरा, असों-बसकूना, खड़लेख-भनार, कपकोट-तेजम, बदियाकोट-बोरबलड़ा, काफलीकमेड़ा, कपकोट-किरौली, भयूं-गुलेर, सीरी और नामतीचेटाबगड़ सड़क पर यातायात बाधित है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें