फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तीन सड़कों पर सुचारू नहीं हुआ यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। भारी बारिश के दौरान भूस्खलन और मलबा आने से बंद तीन सड़कों पर अब तक यातायात सुचारू नहीं हुआ है। सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। प्रशासन ने बुधवार को दो सड़कों पर यातायात सुचारू कराने की बात कही।
विज्ञापन

मानसून की शुरुआती बारिश में एक जुलाई को पिंडारी ग्लेशियर मार्ग से मिकिला खलपट्टा के लिए बनी सड़क किमी एक में सरयू नदी के तेज बहाव में बह गई थी। इसके बाद से सड़क पर आवाजाही बंद है। नौ जुलाई को बदियाकोट-बोरबलड़ा सड़क के किमी 10 में मलबा आने से यातायात बाधित है। काफलीकमेड़ा सड़क पर 11 जुलाई को हुई बारिश के दौरान किमी एक से पांच के बीच कई स्थानों पर मलबा गिरा था। सड़कों के बंद होने से ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय आने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। बदियाकोट-बोरबलड़ा और काफलीकमेड़ा सड़क पर आज यातायात सुचारू होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें