फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में निर्माण करने से गुस्साए व्यापारी

विज्ञापन
कपकोट के सरयू नदी में चल रहा हाइड्रो पॉवर कंपनी का निर्माण कार्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तर भारत हाइड्रो पावर कंपनी के सरयू नदी में दीवार निर्माण का कार्य शुरू किए जाने पर भराड़ी बाजार के व्यापारियों में रोष पनप रहा है। व्यापारियों ने कहा कि निर्माण कार्य से पूर्व भराड़ी बाजार की ओर नदी में सुरक्षा दीवार बनाई जानी थी, जिसे लेकर तीन साल पहले समझौता भी हुआ था। अब कंपनी बाजार की सुरक्षा को खतरे में डालकर नदी किनारे दीवार निर्माण कराने लगी है। इसके कारण बारिश के दौरान बाजार खतरे की जद में होगा। व्यापारियों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने बताया कि सरयू नदी के इस ओर भराड़ी बाजार है, जबकि दूसरी छोर पर हाइड्रो पावर कंपनी नदी किनारे दीवार बनाने में जुटी है। कहा कि इससे नदी संकरी होगी और बारिश के दौरान तेज बहाव बाजार की ओर होगा। पानी ज्यादा होने से बाजार खतरे की जद में आ जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले कंपनी के अधिकारियों ने विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और तत्कालीन एसडीएम रविंद्र बिष्ट की मौजूदगी में एक समझौता किया था। जिसके तहत कंपनी ने सरयू नदी में निर्माण कार्य शुरू कराने से पूर्व भराड़ी बाजार की ओर नदी किनारे मजबूत सुरक्षा दीवार बनाने की बात कही थी। अब कंपनी ने उस वादे को भुलाकर नदी में दीवार बनाने का काम शुरू कर दिया है। व्यापार मंडल महामंत्री प्रकाश जोशी, व्यवस्थापक बसंत बिष्ट, कमल कमकोटी, मनोज कुमार, अंकित ऐठानी, जगत सिंह आदि ने कहा कि अगर कंपनी ने बिना बाजार की सुरक्षा का इंतजाम किए निर्माण किया तो व्यापारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
आपदाग्रस्त दीवार की मरम्मत कर रहे हैं : कंपनी प्रबंधक
बागेश्वर। सरयू नदी में दीवार बनाने की बात को कंपनी के प्रबंधक कमलेश जोशी ने गलत बताया है। उन्होंने कहा कि आपदाग्रस्त दीवार की मरम्मत का काम चल रहा है। कंपनी नया निर्माण नहीं करा रही है। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले समझौता होने के बाद सिंचाई विभाग ने भराड़ी बाजार की ओर सरयू नदी किनारे दीवार निर्माण का सर्वे किया था। इस दौरान विभागीय जेई ने बताया था कि सरयू नदी में भारी बोल्डर हैं, ऐसे में बाजार को किसी प्रकार का खतरा पैदा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कंपनी जब भी नया निर्माण कराएगी, उससे पूर्व कंपनी के इंजीनियर सरयू नदी का मुआयना करेंगे। जरूरत पड़ी तो भराड़ी बाजार की ओर सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

हाइड्रो पावर कंपनी के निर्माण कार्य और व्यापारियों के साथ किए समझौते के उल्लंघन की शिकायत आई है। कंपनी की ओर से मरम्मत के काम की बात कही जा रही है। व्यापारियों से समझौते की प्रति मांगी गई है। फिलहाल जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - प्रमोद कुमार एसडीएम कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें