फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल का जश्न मनाने कौसानी पहुंचे सैलानी

Thu, 27 Dec 2018 11:37 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, कौसानी (बागेश्वर)।
विज्ञापन
पर्यटन नगरी कौसानी में पर्यटक वाहनों की रेलमपेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वर्ष 2018 की विदाई और 2019 के स्वागत के लिए पहाड़ों की रानी कौसानी पूरी तरह तैयार है। नए साल का जश्न मनाने के लिए यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया है। पर्यटकों की आमद से नगर में चहल-पहल भी बढ़ने लगी है। नई-नई मॉडल की कीमती गाड़ियों की रेलमपेल चल रही है।  
विज्ञापन


प्रख्यात पर्यटन नगरी कौसानी में नए साल का जश्न मनाने की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। होटल व्यवसायियों ने पर्यटकों के रहने खाने की अच्छी खासी व्यवस्था की है। कई ने पहाड़ी व्यंजन परोसने के इंतजाम किए हैं। पुलिस ने नगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। बड़ी संख्या में पहुंच रहे वाहनों से तिराहे पर कई बार जाम की नौबत आ रही है। पर्यटक सुबह हिमालय की लंबी श्रृंखला पर पड़ रही सूरज की सुनहरी किरण और शाम को सूर्यास्त की लालिमा के खूबसूरत नजारे को टकटकी लगाकर निहार रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें