फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौसानी में फंसे बागाली पर्यटकों ने लगाई घर भेजने की गुहार

विज्ञापन
कौसानी के होटल में रुका बंगाली पर्यटकों का दल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
गरुड़/कौसानी/बागेश्वर। लॉकडाउन के चलते 35 बंगाली पर्यटकों समेत कुल 120 पर्यटक कौसानी के होटलों में ठहरे हैं। अब ये लोग जिला प्रशासन और सरकार से घर भेजने की गुहार लगा रहे हैं। डीएम रंजना राजगुरु का कहना है कि पर्यटकों के आवागमन पर केंद्र सरकार की रोक है। सैलानियों के दवा, भोजन आदि जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

एक पर्यटक सुदिप्ता चक्रवर्ती ने मीडिया को जारी संदेश में कहा है कि 35 सदस्यीय पर्यटन दल कौसानी के हिमालया माउंट व्यू रिसॉर्ट में रुका है। अब दवा, पानी, भोजन की दिक्कत होने लगी है। अब सभी लोग सकुशल घर जाना चाहते हैं।
डीएम रंजना राजगुरु का कहना है कि राज्य और केंद्र सरकार के आदेश पर ही अगला कदम उठाया जाएगा। सैलानियों के दवा, भोजन आदि जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और इसके लिए बाकायदा अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट भी शनिवार को इन पर्यटकों से मिले। उन्होंने पर्यटकों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। बताया कि स्थानीय प्रशासन के अलावा नवीन आलू मंडी हल्द्वानी, होटल स्वामी भानू नेगी भी इन पर्यटकों की मदद कर रहे है। इस दौरान जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अरुण बर्थवाल, जेई संजय पांडे, हरीश रावत, एडवोकेट जगदीश आर्या, शशांक रावत आदि ने गरीब लोगों को रसद बांटी। जिला पंचायत के कर्मचारियों ने कौसानी में फिनायल आदि कीटनाशकों का छिड़काव भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ञ्जशह्वह्म्द्बह्यह्ल द्बठ्ठ रुशष्द्मस्रश2ठ्ठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें