फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

Tue, 19 Jul 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौसानी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर के तहसीलदार गौरी दत्त तिवारी ने क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया और क्षति का जायजा लिया। तहसीलदार ने राजस्व उप निरीक्षकों को आपदा से हुई क्षति की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने, वर्षाकाल में अपने क्षेत्र में बने रहने और किसी भी घटना की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


तहसीलदार तिवारी ने कौसानी के ग्राम पंचायत पच्चीसी रौल्याणा गांव में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त नरेंद्र कुमार पुत्र राधे प्रसाद के मकान का मुआयना किया। उन्होंने राजस्व उप निरीक्षक को क्षति की विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पटवारियों को निर्देश दिए कि आपदा का समय चल रहा है। वह क्षेत्र में 24 घंटे उपलब्ध रहें। आपदा से जहां कहीं भी किसी प्रकार का नुकसान की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचे। क्षति का भली भांति निरीक्षण कर समय पर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। प्रभावितों को तुरंत राहत पहुंचाने में लापरवाही नहीं बरतें। आपदा से जुड़े दूसरे विभागों का भी पूरा सहयोग लें। उनके साथ राजस्व उप निरीक्षक आनंद राम आर्य और रवि मोहन बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें