फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के लिए सज गए शिव मंदिर

Thu, 23 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। 24 फरवरी को होने वाली महाशिवरात्रि के पर्व के लिए शिवालयों में स्वच्छता अभियान पूरा हो चुका है। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। नगर के पौराणिक बागनाथ मंदिर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां सुबह से देर रात तक भजन कीर्तनों का आयोजन होगा। उधर कपकोट के शिव मंदिरों, तप्तकुंड, बैछम स्थित भद्रतुंग, गोलूना, मोहली, हरसीला और कर्मी विनायक स्थित शिव मंदिरों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


उधर ब्रह्म कुमारी प्रजापति रीठाबगड़ की ओर से केदारेश्वर मैदान हिचौड़ी-कपकोट में अनेक कार्यक्रम रखे गए हैं। यहां सुबह महिलाएं रंगोली ओढ़कर कलश यात्रा निकालेंगी, शिव परिवार की झांकी निकलने के साथ ही बच्चों द्वारा तांडव नृत्य का प्रदर्शन होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर शामिल होने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें