फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कपकोट और बागेश्वर में गरज-चमक के साथ बारिश, हल्की ओलावृष्टि से लुढ़का पारा

Wed, 13 May 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट में बारिश के दौरान गुजरते स्कूली विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। जिले के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। जिला मुख्यालय और कपकोट के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई। अचानक हुई इस मानसूनी हलचल से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, जनजीवन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

कपकोट तहसील मुख्यालय और आसपास के इलाकों में दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोग बेहाल थे। शाम करीब साढें चार बजे तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। भराड़ी सहित ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि भी हुई। बारिश में बाजार में खरीदारी करने आए लोग, घर लौट रहे राहगीर और स्कूली बच्चे भीगने से बचने के लिए दुकानों और अन्य स्थानों पर शरण लेते नजर आए। जिला मुख्यालय में सुबह से शाम तक चटक धूप खिली रही, लेकिन शाम ढलते ही मौसम बदला। तेज बारिश के साथ मामूली ओलावृष्टि दर्ज की गई अचानक हुई इस बारिश के कारण बाजार में आवाजाही कम हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें