बागेश्वर। पुलिस ने नशा सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसपी जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने आरे द्यांगड बाईपास रोड से 962 ग्राम चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
सोमवार को एसपी कार्यालय में मामले का अनावरण करते हुए एसपी मेहरा ने बताया कि कोतवाली पुलिस टीम ने स्विफ्ट कार संख्या- यूके 04 टीबी 8754 से चरस परिवहन कर रहे आरोपी राजू आर्या (23), विरेंद्र कुमार (21) निवासी नैनीताल और युगराज कुमार (23) निवासी अल्मोड़ा को रंगेहाथ दबोचा। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया है। पुलिस ने कोतवाली में तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद