फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से बागेश्वर जिले की तीन सड़कें बंद

Mon, 03 Jul 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश से जिले की तीन सड़कें मलबा आने से बंद हो गईं। तीनों सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। सड़क ध्वस्त होने के कारण कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग छठे दिन भी बंद रहा।
विज्ञापन

रविवार देर रात जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। कपकोट में सर्वाधिक 55 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

बारिश से सामा-नौकोड़ी, काफलीगैर-खौलसीर और भनार-लाथी-नामतीचेटाबगढ़ सड़कों पर मलबा आने से यातायात बंद हो गया हे। लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी। सभी बंद सड़कों से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की ओर से जेसीबी लगाई गई हैं। देर शाम तक सड़कों के खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। 


इधर, पूरी तरह से ध्वस्त हुआ कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग छठे दिन भी आवाजाही के लिए बंद रहा। सड़क के बंद होने से वाहनों का संचालन पुल बाजार से होकर किया जा रहा है। मुख्य रूट बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें