फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुचारु नहीं हो पाई हैं पिछले महीने बंद हुई तीन सड़कें 

Sat, 22 Sep 2018 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
तुषरेड़ा के तेज बहाव में टूटा ठांगा नहर का हेड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आपदा से पिछले महीने बंद हुई तीन सड़कें अभी तक सुचारु नहीं हो पाई हैं। सड़कें बंद होने से क्षेत्र के 15 हजार से अधिक लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। गांवों में जरूरी सामान भी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़कें खोलने के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

पिछले महीने हुई तेज बारिश से लोनिवि की भयूूं-गडेरा सड़क किमी 11 , पीएमजीएसवाई की धरमघर-माजखेत और बैड़ा- मझेड़ा सड़क बंद हो गई थी। अभी तक इन्हें सुचारु नहीं किया जा सका है। इससे ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उधर बारिश से अठपैसिया-खातीगांव सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। 
 
भारी बारिश माजखेत में बिजली की मेन लाइन ध्वस्त 
बागेश्वर/कपकोट (बागेश्वर)। शुक्रवार रात हुई तेज बारिश से नामती चेटाबगड़ गांव में बिजली की मेन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे ढोलढूंगा, द्वारी और नामतीचेटाबगड़ गांव की आपूर्ति ठप हो गई है। ऊर्जा निगम के ईई बीएन पांडे ने बताया लाइन ठीक करने के लिए कर्मी भेज दिए हैं। जल्दी ही आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। इधर बारिश से तुषरेड़ा नदी उफान पर आने से ठांगा नहर का हेड क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्राम प्रधान सतीश उप्रेती ने सिंचाई विभाग से हेड का शीघ्र निर्माण करने की मांग की है। 
विज्ञापन


बारिश से लुढ़का पारा, किसानों की बढ़ी परेशानी
बागेश्वर। शुक्रवार की रात से जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से तापमान गिर गया है। फसल कटने के समय हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किल बढ़ा दी है। शनिवार को भी दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। जिले में इन दिनों धान की कटाई तथा घास काटने का कार्य चल रहा है।  जिले में शुक्रवार तक तापमान 28.02 डिग्री था। शनिवार को यह घटकर 24 डिग्री हो गया हे।  मौसम विभाग ने आने वाले एक दो दिन में और बारिश की संभावना व्यक्त की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें