बागेश्वर। ज्वालादेवी और नदी गांव को जाने वाली पगडंडियां में झाड़ियां बनी हुई हैं। इनमें तेंदुए आसानी से छिप जा रहे हैं। लोगों ने नगर पालिका के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर झाड़ियों को साफ करने की मांग की है।
नगर पालिका के ईओ को दिए पत्र नदी गांव के नागरिकों ने कहा है ज्वाला देवी वार्ड और नदी गांव को जोड़ने वाली पगडंडियां में बड़ी झाड़ियां बनी हुई हैं। इनमें में कई बार तेंदुए छिप जा रहे हैं। उन्होंने ईओ इन्हें साफ करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रेम प्रकाश उपाध्याय, पूर्व तहसीलदार मोहन चंद्र जोशी, चंद्र दत्त कांडपाल, ललित रावत, हरीश पांडे, गोविंद बिष्ट, राजीव जोशी और नंदा बल्लभ जोशी आदि शामिल हैं। ईओ ने कहा जल्द ही स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।