पदोन्नति के बाद मिली है बागेश्वर में तैनात
बागेश्वर। जिले में शिक्षा विभाग को तीन नए प्रधान सहायक मिल चुके हैं। जिले के दो और अल्मोड़ा से एक वरिष्ठ सहायक की प्रधान सहायक पद पर पदोन्नति हुई है। जिन्हें बागेश्वर जिले में तैनाती दी गई है।
जीआईसी कुलसीबी अल्मोड़ा से प्रधान सहायक पद पर तैनात कुंदन सिंह भंडारी को जीआईसी बघर में लंबे समय से रिक्त चल रहे पद पर पदोन्नति दी है। राउमावि पुड़कुनी में तैनात वरिष्ठ सहायक को उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय कपकोट में और जीआईसी तिलाड़ी में तैनात सुनील दत्त को जीआईसी सौंग में रिक्त पद के आधार पर प्रधान सहायक की जिम्मेदारी दी गई है। राउमावि जगथाना में तैनात दयाल सिंह दानू को प्रधान सहायक के पद पर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय कार्यालय देहरादून भेजा गया है।