फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तीन साल से नहीं मिला तीन महीने का मानदेय

Sun, 26 Oct 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बाल विकास विभाग की शक्ति केंद्र योजना को बंद हुए तीन साल बीत गए हैं। तीन महिला कार्मिकाें को अब भी तीन महीने के मानदेय का इंतजार हैं। कर्मचारियों ने विभाग से जल्द मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

महिला शक्ति केंद्र में महिला कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत चंद्रकला राज, जिला समन्वयक दीप्ति धपोला और जिला समन्वयक मनीषा जोशी की सेवा 30 नवंबर 2022 को समाप्त हो गई थी। विभाग से उन्हें अगस्त 2022 तक के मानदेय का ही भुगतान किया गया। सितंबर, अक्तूबर और नवंबर के मानदेय के लिए वह विभाग के चक्कर काटकर थक चुके हैं। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में समस्या दर्ज करने के बावजूद परेशानी बनी हई है। बाल विकास विभाग की प्रभारी डॉ. मंजुलता यादव ने बताया कि योजना अप्रैल 2022 में समाप्त हो गई थी। महिला कर्मचारी योजना की समाप्ति के बाद भी काम करते रहे। शासन से मानदेय के लिए बजट नहीं मिलने से मानदेय अटका है। मामले में पत्राचार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें