फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट में व्यापारियों से तीन किलो पॉलीथिन जब्त की

विज्ञापन
कपकोट में पॉलीथिन का प्रयोग रोकने के लिए छापेमारी करती नगर पंचायत की टीम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। नगर पंचायत ने कपकोट बाजार क्षेत्र में पॉलीथिन का प्रयोग रोकने के लिए अभियान चलाकर व्यापारियों से तीन किलो पॉलिथीन जब्त की है। टीम ने आठ व्यापारियों से 4200 रुपये का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से पॉलिथीन का प्रयोग रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी के नेतृत्व में भराड़ी बाजार, कपकोट की मुख्य बाजार और सीएचसी सड़क के पास अभियान चलाया गया। टीम ने आठ व्यापारियों पर चालानी कार्रवाई कर प्लास्टिक की थैली, थर्माकोल के गिलास, प्लेट और चम्मच जब्त किए। ईओ ने बताया कि पॉलिथीन का प्रयोग रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। छापेमारी टीम में कवींद्र मेहता, सोनू कोरंगा आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें