फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी मिश्रा ने टीम के साथ नष्ट की 50 नाली में बोई भांग की खेती

विज्ञापन
कपकोट के छोटी पन्याली में भांग की खेती नष्ट करते एसपी मणिकांत मिश्रा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस को कपकोट के छोटी पन्याली (शामा) में बहुतायत में भांग की खेती करने की जानकारी मिली थी। एसपी मणिकांत मिश्रा ने इसे गंभीरता से लिया और बुधवार को 40 पुलिस कर्मियों की टीम के साथ छोटी पन्याली गांव पहुंचे। उन्होंने टीम के साथ भांग की फसल को नष्ट किया। नष्ट किए गए भांग के पेड़ों को मौके पर ही जला दिया गया।
विज्ञापन

गांव पहुंचने के लिए टीम को पांच किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ी। पुलिस अक्सर भांग की खेती नष्ट करती है लेकिन यह पहला मौका है कि पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी ने अपने सामने भांग की खेती नष्ट कराई। एसपी मणिकांत मिश्रा ने लोगों से भांग की खेती न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें