बुधवार देर रात और बृहस्पतिवार सुबह हुई दो अलग-अलग बाइक दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। इनमें से दो का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बुधवार की देर रात्रि चौरा लोहारखेत निवासी पंकज बाइक से घर जा रहा है। उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार को हुई दूसरी घटना में सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग के अचानक सामने आने से बाइक सवार द्वारा ब्रेक मारने से बाइक रपट गई।
इस दुर्घटना में भतरौला निवासी बाइक चालक सूरज कुमार और सड़क पार कर रहे बुजुर्ग पुड़कुनी निवासी कुशाल सिंह घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है।