फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरुड़ और कांडा में तीन मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
बागेश्वर के बघर सड़क पर गिरा मलबा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। लगातार हो रही बारिश से मकानों के क्षतिग्रस्त होने का सिलसिला जारी है। गरुड़ और कांडा में तीन मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिले की 18 सड़कों में यातायात बाधित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूरस्थ इलाके गोगिना, रातिरकेठी में आवश्यक सामान की कमी होने लगी है। पिछले 24 घंटे में कपकोट में 37.5 मिमी, बागेश्वर में 10 मिमी और गरुड़ में पांच मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गरुड़ तहसील के कनस्यारी निवासी हीरा सिंह पुत्र दीवान सिंह, सिरकोट निवासी हरीश चंद्र सिंह पुत्र पदम सिंह और कांडा के होरी निवासी मान सिंह पुत्र नैन सिंह का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। इन परिवारों ने गांव में ही अन्यत्र शरण ले रखी है। वहीं सड़कों पर यातायात बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ है।
-
इन सड़कों पर यातायात बाधित
मंगलवार को बागेश्वर में बागेश्वर-दफौट, डंगोली-सैलानी-दाड़िमखेत, शामा-लीती, भानी-हरसिंगयाबगड़, सानिगाड़-बास्ती, धपोली-जेठाई, खातीगांव-कपूरी, डंगोली-सैलानी, विजयपुर-पैंथिया-जखेड़ा-लमचूला, व्हेलकुलवान, शामा-लीती-गोगिना, हरसीला-पुडकुनी, कपकोट-कर्मी-तोली, कपकोट-कर्मी-तोली, शामा नाकुरी, रौल्यिाना-लोहागड़ी, तल्लीसेरा-सिमतोली, बघर मोटर मार्ग में यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

--
कपकोट के पेठी काफली क्षेत्र में विद्युत व्यथा भंग
बागेश्वर। आपदा प्रबंधन विभाग ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडेय के हवाले से अवगत कराया है कि सोमवार को हुई बारिश से कपकोट के पेठी काफली कमेड़ी क्षेत्र में विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित हो गई है। लाइन की मरम्मत की जा रही है। बुधवार की शाम तक बिजली बहाल होने की संभावना है।
--
कठायतबाड़ा पेयजल योजना नहीं हुई सुचारु
बागेश्वर। नगर को पानी की आपूर्ति करने वाली कठायतबाड़ा पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति अब भी बाधित है। इस कारण नगर में में पेयजल किल्लत बनी हुई है। यह योजना बीते 10 अगस्त को क्षतिग्रस्त हो गई थी। आपदा प्रबंधन विभाग ने जल संस्थान के हवाले से बताया है कि बीते 9 अगस्त को अतिवृष्टि के कारण कपकोट तहसील की सालिंग पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसकी मरम्मत की जा रही है। 10 अगस्त को तहसील गरुड़ के छतिया और 17 अगस्त को मैकाना खुड़िया पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई थी। योजनाओं की मरम्मत का काम चल रहा है।
--
आज और कल भारी बारिश की चेतावनी
बागेश्वर। आपा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून ने 19 और 20 अगस्त को बागेश्वर के साथ ही पिथौरागढ, चमोली जिलों में भारी बारिश के साथ ही कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। डीएम विनीत कुमार ने जिलास्तरीय अधिकारियों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने-अपने तैनाती स्थल में बने रहने और किसी घटना के घटित होने की स्थिति में त्वरित सूचना का आदान-प्रदान करने के साथ ही बचाव कार्य में सहायता प्रदान करने के निर्देश देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें