पीएमजीएसवाई की धरमघर-चुचेर-माजखेत सड़क के किलोमीटर एक के पास बीचोंबीच करीब तीन फिट गहरा बड़ा सा गड्ढा हो गया है। इस कारण यहां दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। क्षेत्र के लोगों ने गड्ढा भरने के लिए पीएमजीएसवाई से कई बार शिकायत की, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
कुछ ग्रामीणों ने ऐहतियातन गड्ढे के चारों ओर पत्थर लगा दिए हैं। वहीं, ग्रामीणों ने गड्ढे के शीघ्र नहीं भरे जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में ग्राम प्रधान मोहन सिंह कोरंगा, केदार सिंह महर, दर्शन सिंह कार्की, प्रह्लाद रावत आदि थे। इधर, पीएमजीएसवाई के ईई जीएस चुफाल ने बताया कि संबंधित जेई को मौके पर गड्ढे को शीघ्र भरवा दिया जाएगा।