आश्वासन पर आमरण अनशन समाप्त
बागेश्वर। जिला पूर्ति अधिकारी जेएस कंडारी से मिले आश्वासन के बाद राशन ढुलान के भुगतान की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में आमरण अनशन पर बैठे कर्मी गांव के बुजुर्ग ठेकेदार पान सिंह ने मंगलवार शाम अपना अनशन समाप्त कर दिया है। तहसीलदार बहादुर सिंह कुमल्टा ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। उन्होंने धमकी दी कि यदि आश्वासन पूरा नहीं हुआ तो वह भगवती मंदिर बदियाकोट में दोबारा अनशन करेंगे। डीएसओ ने आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर अनशनकारी को खाद्यान्न ढुलान का 1.55 लाख रुपये के भुगतान की कार्रवाई की जाएगी जबकि शेष भुगतान विभागीय जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।