फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़लेख, मल्ला दानपुर में तीन दिन से बिजली गुल

Mon, 06 Mar 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
आधे शहर की बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)।  खड़लेख, मल्ला दानपुर क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सोमवार को तीसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी है। बिजली की आपूर्ति सुचारु न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बिजली के बगैर क्षेत्र के कुटीर उद्योग धंधे ठप हैं। कंप्यूटर काम नहीं कर रहे हैं। मोबाइल फोनों की बैट्रियां भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। बिजली की आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने यूपीसीएल से बिजली की आपूर्ति शीघ्र सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन


 बिचला दानपुर के खड़लेख क्षेत्र में शनिवार रात बिजली की हाई पावर आने के कारण वहां स्थापित बिजली घर के दो ट्रांसफार्मर जल गए थे। 60 लोगों के घरों की बिजली की वायरिंग, उपकरण जल गए थे। तब से वहां आपूर्ति पूरी तरह ठप है। रविवार सुबह कपकोट कर्मी सड़क के भौरधार में एक विशाल पेड़ बिजली के मेन लाइन के ऊपर गिरने के कारण मल्ला दानपुर क्षेत्र के कर्मी समेत कई गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप है।

बिजली न होने से वहां हर कोई परेशान है। कारोबार ठप है। ग्रामीणों को रात तेंदुआ आदि जंगली जानवरों का खतरा है। ग्रामीणों ने यूपीसीएल से बिजली की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। आपूर्ति शीघ्र सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इनमें मल्ला दानपुर विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष स्वरूप सिंह कर्म्याल, सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल कोरंगा, राम सिंह, प्रताप सिंह कोरंगा, तेज सिंह, जमुना देवी, राजेंद्र कोरंगा आदि थे। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडे ने बताया कि दोनों स्थलों पर काम तेजी से चल रहा है। जल्दी ही आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें