बागेश्वर। हरज्यू मंदिर बोहाला में तीन दिनी सातूं, आठूं मेला शुरू हो गया है। इसमें दिन, रात सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। पहले दिन प्रशासन की ओर से लगाए गए बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ विधायक चंदन रामदास, नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने किया। मेले में शुक्रवार को भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें प्रह्लाद मेहरा, जितेंद्र तोमक्याल, पुष्कर मेहरा, हेमा ध्यानी, पवनदीप राजन, बेबी प्रियंका, जयनंदा लोककला मंच, कुमाऊं उत्थान समिति खर्कटम्टा, नव हिमालया लोककला केंद्र, विहान लोककला केंद्र की प्रस्तुति होगी।
छानी ल्वेशाल में नम आंखों से दी मां भगवती को विदाई
कौसानी। ग्राम छानी ल्वेशाल गांव में आठूं पर भगवती की पूजा की गई। इस दौरान नम आंखों से दी मां भगवती को विदाई दी गई। विधिवत पूजा के बाद उन्हें कोसी में विसर्जित किया गया। बृहस्पतिवार को भंडारे का प्रसाद भी बांटा गया। आयोजन में पान सिंह, हीरा सिंह, श्याम सिंह, जगदीश सिंह, वीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजू कार्की, खीम सिंह, भुवन सिंह, चंदन सिंह, गुसाईं सिंह, कुंदन सिंह उमा शंकर, दीवान सिंह, मोहन सिंह, कैलाश सिंह, ललित सिंह, नंदन सिंह, हरीश सिंह, रणजीत सिंह, हिम्मत सिंह, देव सिंह आदि ने सहयोग दिया।