फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ दिन की धूप के बाद बागेश्वर में हुई बारिश

विज्ञापन
बारिश के दौरान बागेश्वर में छाता लेकर निकलते बच्चे। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। जिले में डेढ़ दिन की धूप के बाद बुधवार दोपहर बाद बादल छाए और तीन बजे बाद तेज बारिश हुई। इस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इस बारिश से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

कांडा क्षेत्र के ग्राम ठांगा निवासी हरिकिशन राम का तिमंजिला मकान सोमवार की बारिश से टूट गया था। निवर्तमान ग्राम प्रधान सतीश उप्रेती ने मंगलवार को इसकी सूचना आपदा प्रबंधन विभाग को दी है। इधर कपकोट में बुधवार को सरयू नदी का स्तर 1030.90 मीटर रहा जबकि चेतावनी का स्तर 1033 मीटर और खतरे का स्तर 1034 मीटर है।
इसके बावजूद वहां कई दिनों से बंद पांच ग्रामीण सउ़कों को नहीं खोला जा सका है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शासन, प्रशासन से यातायात सुविधा बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें