बागेश्वर। बागेश्वर डिपो की व्यवस्था एक महीने बाद भी पटरी पर नहीं लौटी है। बसों के खराब होने से बृहस्पतिवार को भी तीन बस सेवाओं का संचालन नहीं हुआ। डिपो की 15 में से आठ बस अब भी खराब हैं।
स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को बागेश्वर-मुनस्यारी, बागेश्वर-अठपैंसिया और बागेश्वर-धरमघर बस सेवा का संचालन नहीं हुआ। हालांकि बागेश्वर-बरेली, अठपैंसिया-दिल्ली, धरमघर-दिल्ली और मुनस्यारी-दिल्ली बस सेवा का संचालन हुआ। रोडवेज स्टेशन इंचार्ज केबी उपाध्याय का कहना है कि बसों के खराब होने से बस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।