कपकोट नगर पंचायत की बैठक में मौजूद अध्यक्ष और सभासद। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में उत्तरायणी मेले पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में इस वर्ष उत्तरायणी मेले को सादगी से मनाने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम और व्यावसायिक मेला नहीं होगा। केवल धार्मिक कार्यक्रम होंगे। नगर क्षेत्र में लोगों को गंगा घाटों में स्नान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक में वित्त आयोग से प्राप्त अनुदान के उपयोग पर चर्चा की गई। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वीकृत सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण पर चर्चा की गई। शौचालयों का लाभ जनता को दिलाने की बात कही गई। नगर पंचायत की आय बढ़ाने के लिए मंथन किया गया। विज्ञापन के माध्यम लोगों को जागरूक करने की बात कही गई। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने ऊर्जा निगम की लापरवाही पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ईओ राजदेव जायसी के संचालन में हुई बैठक में सभासद शामली देव, तनुज तिरुवा, दीपक ऐठानी, डुंगर सिंह रावत, प्रवीण ऐठानी, नामित सदस्य दयाल ऐठानी गोविंद सिंह, वरिष्ठ लिपिक कवींद्र मेहता आदि मौजूद थे।