उत्तरायणी मेला समिति की ओर से यहां देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मेलार्थी लोक कलाकार आनंद कोरंगा के गीत तै डानो को पारा दिखेंछी प्यारी प्यारी... गीत ने सभी का मन मोह लिया। विधायक बलवंत भौर्याल ने कलाकार आनंद कोरंगा की टीम को संसाधनों के लिए विधानयक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
कार्यक्रम स्थल शिशु मंदिर जूहा भराड़ी के आंगन में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में कलाकार सुरेश प्रसाद सुरीला ने घुुंघरालि दाथुलि तेरी छुंणकाली..., डॉ. लता तिवारी ने हिमलायक ऊंचा डाना पड़ी र छ बरफ..., दीपा पांडे ने हाई ककड़ी झिल मा..., नीलू भंडारी ने पारा डाना बुरूंशि फूली रे...और विन्नी महर ने अरे हुड़की बाजि र रानीखेत बजार...गाया। कार्यक्रम का संचालन दयाल ऐठानी ने किया।
वहां केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, हरीश धामी धारचूला, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद ऐठानी, जिपं सदस्य गोविंद दानू, गीता ऐठानी, बबलू ऐठानी और लक्ष्मण ऐठानी आदि थे। इस मौके पर भराड़ी बाजार में मेलार्थियों की खासी भीड़ रही।