फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से झुलसे तीसरे व्यक्ति की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के कफौली गांव में 16 अप्रैल को करंट लगने से झुलसे भुवन सिंह कोरंगा की सोमवार तड़के हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस हादसे में दो लोगों की पहले ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

गंभीर रूप से झुलसे कफौली निवासी भुवन सिंह कोरंगा (35) पुत्र नैन सिंह का शनिवार तड़के निधन हो गया। हादसे में नवीन पांडे (30) पुत्र ख्याली दत्त पांडे निवासी कफौली (हरसीला), गोपाल दत्त जोशी (42) पुत्र खीमानंद जोशी की हादसे के दिन ही मौत हो गई थी। दिनेश चंद्र पांडे (42) पुत्र नरोत्तम पांडे निवासी कफौली, लाइनमैन राजेंद्र सिंह (52) पुत्र विशन सिंह निवासी गोलना (कपकोट) हल्के झुलसे थे। हादसा बिजली की लाइन सुधारते समय हुआ था। गांव के लोगों की मदद से यूपीसीएल तार खिंचवा रहा था। इससे गांव के तीन लोगों को जान गंवानी पड़ी। भुवन सिंह कोरंगा के निधन की खबर से परिजन बदहवाश हैं। वहीं गांव में सन्नाटा है।
मृतक के परिजनों की ओर से यूपीसीएल के जेई राजेंद्र शाही और लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की विस्तार से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

- कैलाश सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष कपकोट।
विद्युत वितरण मंडल रानीखेत सर्किल के एसई नवीन मिश्रा ने विभागीय जांच समिति गठित की है। विद्युत परीक्षण खंड अल्मोड़ा के ईई जांच समिति के अध्यक्ष कन्हैया जी मिश्रा जांच समिति के अध्यक्ष हैं। एई स्तर के दो इंजीनियर समिति के सदस्य हैं। जांच के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी। - भाष्कर पांडेय, ईई यूपीसीएल बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें