फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनौरा में निजी स्कूल में चोरों का धावा 

Tue, 31 Oct 2017 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त खिड़की के शीशे व कुर्सियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चार चोरों ने सोमवार देर रात पाइनवुड इंटरनेशनल स्कूल पनौरा में धावा बोल दिया। चोर विद्यालय के मुख्य दरवाजे और कमरों की खिड़कियों के शीशे तोड़कर भीतर दाखिल हुए और वहां कंप्यूटर समेत अन्य उपकरणों को तोड़ दिया। इसके अलावा अलमारी में रखे 11,500 रुपये चुरा लिए। विद्यालय प्रबंधक ने एसडीएम को नामजद पत्र देकर लाखों का नुकसान होने की बात कहते हुए नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो बच्चों और अभिभावकों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार सुबह एसडीएम रवींद्र बिष्ट ने विद्यालय का मौका मुआयना किया। उन्होंने पुलिस को मामले की तुरंत जांचकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


एसडीएम को दिए पत्र में पाइनवुड इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक हरीश बिष्ट ने कहा है कि सोमवार रात वह विद्यालय के भीतर के कमरे में सोए थे। आरोप है कि रात करीब 12 बजे धाम सिंह, भगवत सिंह, प्रकाश सिंह और कमल सिंह गिरोह बनाकर आए और उन्होंने विद्यालय के मुख्य द्वार पर लगे शीशों को तोड़ दिया। अंदर घुसकर उन्होंने कार्यालय और करीब छह-सात कमरों की खिड़कियों के शीशे भी तोड़ दिए। उन्हें देखकर वह वहां से जान बचाकर विद्यालय से भाग गए।

आरोपियों ने अकाउंटेंट की अलमारी में भी तोड़फोड़ कर वहां रखे 11,500 रुपये भी चुरा लिए। प्रबंधक ने पत्र में कहा है कि आरोपियों की ओर से पूर्व में भी धमकियां दी जाती रही हैं। पुलिस को शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि बीती रात की घटना से विद्यालय को लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने एसडीएम से मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीएम ने मौका मुआयना के बाद मौके पर मौजूद एसआई गोपाल राम को मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें