फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने स्वयं खोला लामाबगढ़-जगथाना मोटर मार्ग

Thu, 14 Jul 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मलबा आने से पीएमजीएसवाई कपकोट के अंतर्गत आने वाले चार ग्रामीण कच्चे मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद हैं। ग्रामीणों को रोड हैड तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। लामाबगढ़-जगथाना मोटर मार्ग में एक स्थान पर बार-बार मलबा आने से आए दिन यातायात अवरुद्घ हो जा रहा है। बुधवार की देर शाम क्षेत्र के लोगों ने स्वयं मलबा हटाकर इस सड़क को सुचारू किया। मलबा हटाने के लिए उन्हें पांच घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 
भनार-लाथी-नामती चेटाबगढ़, रिखाड़ी-बाछम, कपकोट-कर्मी और शामा-नौकुड़ी सड़कों में मलबा आने से यातायात ठप है। भारी बारिश होते ही इन सड़कों में स्थान-स्थान पर मलबा आ रहा है। विभाग द्वारा सड़कों को नहीं खोले जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे भी मार्ग में ही फंसे रहे हैं।
विज्ञापन


लामाबगढ़-जगथाना मोटर मार्ग में बुधवार को भारी मात्रा में मलबा आ गया। पीएमजीएसवाई की ओर से मलबा हटाने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए गए। 
मार्ग बंद होने से लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए क्षेत्र के युवा चंदन राम, बसंत सिंह, हीरा सिंह, हरीश सिंह, कुंदन सिंह, रतन सिंह, प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, मोहन सिंह, तारा सिंह ने बुधवार को शाम 3.30 बजे स्वयं सड़क खोलने का प्रयास शुरू किया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद लगभग 8.30 बजे सड़क को वाहनों की आवाजाही के लायक बनाया जा सका।
विज्ञापन


सड़क खोलने को लेकर जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों की ओर से नाराजगी जताई गई। ग्राम प्रधान प्रतिमा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य शांति देवी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता से सड़क के मलबे को शीघ्र हटाने की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें