फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी देवतोली की छत गिरी

Thu, 14 Jul 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
राइंका देवतोली के क्षतिग्रस्त कक्षा कक्ष को दिखाते प्रधानाचार्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 पीएस डसीला स्मारक राइंका देवतोली की छत पर लगे पत्थर के स्लेट भरभराकर गिर गए हैं। संयोग से उस समय बच्चे कक्षा कक्ष में नहीं थे।
विज्ञापन

अभिभावकों ने शासन प्रशासन से वर्ष 1979 में श्रमदान से बने इस भवन का शीघ्र पुनर्निर्माण करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह विद्यालय की छत पर लगे पत्थर की स्लेट भरभराकर गिर गए। वर्षों पूर्व बने इस भवन की हालत काफी खराब हो गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग भवन के पुनर्निर्माण की अब तक कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। भवन के क्षतिग्रस्त होने के कारण वहां बच्चों के बैठने की समस्या खड़ी हो गई है। प्रधानाचार्य गणेश गोस्वामी ने बताया कि भवन को हुई क्षति के बारे में उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी है। अभिभावक संघ के अध्यक्ष महेश राठौर ने प्रशासन से दैवी आपदा प्रबंधन मद से भवन के शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें