फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नगर में पल-पल लगा जाम, लोग परेशान

Tue, 09 Sep 2025 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बेरोकटोक नगर में घूम रही टैक्सियों के अलावा सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों से दिनभर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। इससे सुबह स्कूली बच्चों के साथ जरूरी काम से निकले लोगों को जाम से परेशान होना पड़ा। इधर पुलिस भी जाम खुलवाने में जुटी रही।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के माल रोड पर सुबह से ही जाम लगता रहा। इससे स्कूली बच्चे और कार्यालय जाने वाले कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पाए। यातायात पुलिस ने मशक्कत से जाम खुलवाया।
यातायात प्रभारी बलवंत कंबोज ने बताया कि नगर में अनावश्यक घूम रहे टैक्सियों और सड़क किनारे खड़े वाहनों की वजह से जाम लग रहा है। उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। बताया कि बेवजह घूम रहीं टैक्सियों और सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें