फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडा के गांव में पहुंचे कन्यार्थियों को धर्मांतरण करने वाला समझ हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा के बजीना गांव में लड़की देखने के लिए आए पांच लोगों को गांव के लोगों ने धर्मांतरण करने वाला समझकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस पांचों को थाने ले आई। इनमें से सभी शराब के नशे में थे, इसलिए पुलिस ने पांचों का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे पांच लोग बजीना गांव पहुंचे थे। इन लोगों को गांव में देखकर ग्रामीणों ने हो-हल्ला मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने इन लोगों को धर्मांतरण और मानव तस्करी से जोड़ते हुए पुलिस को सूचना दे दी। कांडा के थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में गांव पुलिस पुलिस की टीम पांचों लोगों को थाने ले आई। थानाध्यक्ष ने बताया कि इन लोगों में एक व्यक्ति कांडा के ही खुनौली गांव का निवासी था। तीन लोग बैजनाथ के और एक व्यक्ति मुरादाबाद का था। सभी ने पूछताछ में बताया कि वह लोग बैजनाथ के युवक के विवाह के लिए कन्या खोजने आए थे। शनिवार की पुलिस ने पांचों लोगों का आधार कार्ड मंगवाकर सत्यापन किया। बजीना के लोगों को भी थाने बुलाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि धर्मांतरण, मानव तस्करी जैसी कोई बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें