गरुड़ में तहसीलदार को ज्ञापन देते क्षेत्र के लोग। संवाद
गरुड़(बागेश्वर)। क्षेत्र में शराब की दुकान और बीयर बार खोलने की सुगबुगाहट से बैजनाथ और डंगोली क्षेत्र के ग्रामीण नाराज हैं। ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर तहसीलदार के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर नई दुकानों, बार की पर रोक लगाने की मांग की है।
शुक्रवार को बैजनाथ और डंगोली के ग्रामीणों ने सीएम को भेजे पत्र में बताया कि ग्रामीणों को क्षेत्र में आठ से 10 शराब की नई दुकानें और बार खेलने के बारे में पता लगा है।
वर्तमान में क्षेत्र में तीन शराब की दुकानें और तीन बार हैं। इसके बावजूद नई दुकानें खोलना तर्कसंगत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवा बेरोजगार हैं। शराब की दुकानें खुलने से वह नशे के आदि होंगे। आपराधिक घटनाओं के बढ़ने का खतरा है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आस्था के केंद्र कोट भ्रामरी मंदिर मार्ग पर भी बार खोलने के लिए आवेदन किया गया है। वहां बार खुलने से मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत होगी। ग्रामीणों ने क्षेत्र में शराब की दुकान और बार के आवंटन पर तत्काल रोक लगाने की माग की है। मां0ग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
इस मौके पर भागीरथी देवी, दीपा देवी, ललिता देवी, नंदी देवी, पूजा रावल, प्रेमा देवी, पुष्पा देवी, पूरन सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।