कपकोटी (बागेश्वर)। तहसील रोड में सोमवार की रात चोरों ने रोशन दान से अंदर घुसकर दुकान का दरवाजा तोड़कर 15 हजार की नकदी उड़ा ली। साथ ही दुकान में रखा कुछ सामान भी साफ कर लिया। चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत है। सुचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
मान सिंह कपकोटी की तहसील रोड़ में दुकान है। सोमवार रात कुछ चोर रोशनदान से अंदर घुस गए। दुकान का दरवाजा तोड़कर वहां रखी 15 हजार की नकदी उड़ा ले गए। दुकान में रखा सामान पर भी हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। सोमवार को पुलिस ने पुलिस उपाधीक्षक संगीता के नेतृत्व में फ्लैगमार्च भी किया था।
इसी रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी, सचिव हेम कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय ने चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अराजक तत्वों की अराजकता काफी बढ़ गई है। इस कारण शाम होते ही लोगों का अकेले आवाजाही करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने क्षेत्र में रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।