फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने दिव्यांग युवती को बनाया हवस का शिकार

Wed, 09 Nov 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने अपने ही गांव की मानसिक रूप से कमजोर व दिव्यांग युवती को हवस का शिकार बना दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पेट दर्द की शिकायत पर परिजन युवती को अस्पताल लाए। जांच में पांच माह का गर्भ होने की बात पता चली। युवती के पिता की रिपोर्ट पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



बागेश्वर जिले के एक गांव निवासी एक दिव्यांग युवती के पेट में अचानक दर्द उठा तो परिजन उसे अस्पताल लाए। चिकित्सकों की सलाह पर जब उसका अल्ट्रासाउंड किया गया तो युवती  गर्भवती निकली। इससे परिजन सकते में आ गए। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर युवती ने मदन मलड़ा नामक युवक पर दुराचार करने का आरोप लगाया। इसके बाद युवती के पिता ने बागेश्वर कोतवाली में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 376 में दुराचार का मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जांच कर रही इंस्पेक्टर प्रतिमा भट्ट ने बताया कि युवती शरीर के साथ ही मानसिक रूप से भी कमजोर बताई जा रही है। युवक का पिछले एक साल से इस घर में आना जाना था। उन्होंने बताया कि युवती को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसका चिकित्सकीय परीक्षण किया जा रहा है। आरोपी युवक को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें