फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आपदा के जख्मों पर लगेगा मरहम, पुलों के निर्माण से सफर होगा सुगम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



कपकोट (बागेश्वर)। आपदा की मार झेल रहे कपकोट के कनलगढ़ घाटी के ग्रामीणों के लिए शासन की ओर से बड़ी राहत की खबर आई है। लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़े छह मुख्य पैदल पुलों के पुनर्निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। प्रदेश सरकार ने इन पुलों के निर्माण के लिए 7.63 करोड़ रुपये की धनराशि को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे प्रभावित क्षेत्रों में खुशी की लहर है। स्थानीय काश्तकारों, स्कूली बच्चों और बीमारों को लाने-ले जाने में होने वाली परेशानियों का अंत होगा।



पौंसारी क्षेत्र में आपदा के दौरान कई पुल वॉशआउट हो गए थे। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोनिवि ने क्षतिग्रस्त पुलों का आगणन तैयार कर कुमाऊं कमिश्नर को भेजा था। अब शासन से कन्यालीकोट के लामाबगड़ में 1.41 करोड़ रुपये, चीरानीबगड़ तोक में पुल निर्माण के लिए और 1.40 करोड़ रुपये, पौसारी के खाईईजर में पुल निर्माण के लिए 1.24 लाख रुपये, मानीगैर के लिए 1.13 करोड़ रुपये, धर्मचुआड़ तोक में 1.41 करोड़ रुपये और बैसानी के जगथाना बगड़ में भी 1.40 करोड़ रुपये की लागत को स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन




विकास को मिलेगी नई गति



बजट आवंटित होने के बाद अब निर्माण कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इन पुलों के बनने से क्षेत्र की एक बड़ी आबादी का संपर्क मुख्य मार्गों से सुचारु हो जाएगा। खासकर बरसात के दिनों में अलग-थलग पड़ जाने वाले गांवों के लिए ये पुल लाइफलाइन का काम करेंगे।
विज्ञापन


......कोट

पौंसारी क्षेत्र में आपदा में क्षतिग्रस्त पुलों का आगणन तैयार कर कुमाऊं कमिश्नर को भेजा गया था। शासन से धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही पुलों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।



-अमित कुमार पटेल, ईई लोनिवि, कपकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें