शराब की दुकान गढ़सेेर ब्लॉक संपर्क मार्ग में खुलने की भनक पर गढ़सेेर की महिलाओं ने गांव से गढ़सेर ब्लॉक मार्ग तक जुुलूस निकाला। उन्होंने ऐलान किया कि वह अपनी ग्राम पंचायत सीमा में किसी भी हालत में शराब की दुकान नहीं खुलने देंगी। शराब व्यापारियों को किराए पर दुकान देने वाले व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार कराने में देरी नहीं करेंगी।
गढ़सेर ब्लॉक संपर्क मार्ग में शराब की दुकान खुलने की चर्चा सुनकर गढ़सेर की महिलाओं ने ग्राम प्रधान नवीन ममगई के नेतृत्व में गांव से बैजनाथ अस्पताल तिराहे तक जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि वह अपनी ग्राम पंचायत की सीमा में किसी भी हालत में शराब की दुकान नहीं खुुलने देंगी। गांव का कोई व्यक्ति शराब व्यापारियों को किराए पर दुकान देगा तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
बैजनाथ तिराहे पर हुई सभा को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान ममगई ने कहा कि रविवार की रात शराब व्यापारी एक व्यक्ति से गढ़सेर ब्लॉक संपर्क मार्ग पर शराब की दुकान खोलने के लिए किराए पर दुकान मांग रहे थे। उन्होंने कहा कि वह अपने गांव में किसी भी हालत में शराब की दुकान नहीं खोलने देंगे। इस मौके पर राधिका, गीता, सरस्वती, नीमा कमला, जानकी, ममता, गीता आदि ने विचार रखे।