भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) के कार्यालय में महिलाओं के स्वेटर बुनाई कार्यक्रम का समापन जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक बीसी पाठक ने किया। लीड बैंक अधिकारी एनएल आर्या ने बैंक के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।
उन्होंने प्रधानमंत्री जन-धन योजना के बारे में भी बताया। आरसेटी के निदेशक कश्मीर साहनी ने संस्थान की गतिविधियों के बारे में बताते हुए लोगों से स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक स्थिति मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि शिविर में 15 दिनों तक महिलाओं को हाथ से स्वेटर बुनने का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में संस्थान के फैकल्टी चंद्र भानु सिंह भाकुनी, अग्रणी बैंक सहायक हिमांशु वरुण, केदार सिंह कोरंगा, विवेक कुमार, हेमा बिष्ट आदि उपस्थित थे।