राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के नेशनल प्लान आफ एक्शन फार 2015-16 के तहत कपकोट के असों स्थित इंटर कालेज में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सरकारी कार्यक्रमों और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
विधिक साक्षरता शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती ज्योत्सना ने वन अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम और कर्तव्यों के बारे में बताया। बीडीओ विपिन चंद्र पंत ने मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मेरे बुजुर्ग-मेरे तीर्थ और गौरा देवी कन्या धन योजनाओं की जानकारी दी।
तहसीलदार पदम सिंह मेहरा ने स्थायी निवास प्रमाण पत्र, पर्वतीय निवास प्रमाण पत्र, खसरा, खतौनी और चारित्र प्रमाण पत्र आदि प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में बताया।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, प्रधानाचार्य रमेश राम टम्टा, एडीओ कालू राम वर्मा, भुवन सिंह, आनंद सिंह शाही, हेम सिंह मेहता, जमन सिंह, मनीषा साही, भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन एडवोकेट गोविंद बल्लभ उपाध्याय ने किया।