फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धाओं को नहीं मिला तीन महीने से राशन

Thu, 31 Mar 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कपकोट के अंतिम ग्राम पंचायत झूनी के गोरा तोक की तीन वृद्धाओं को टेक होम राशन (टीएचआर) के तहत हर महीने मिलने वाला राशन नौ महीने से नहीं मिला है। राशन नहीं मिलने के कारण उनमें रोष है। खिमुली देवी, सुपुली देवी और आनुली देवी ने बताया उन्हें टीएचआर का राशन नौ महीने से राशन नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने कई बार मांग कर दी है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। पूर्व प्रधान भागी चंद्र सिंह दानू ने खंड विकास अधिकारी को संबंधित एजेंसी से वृद्धाओं को मिलने वाला राशन शीघ्र उपलब्ध करवाने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी बीसी पंत ने बताया बाल विकास अधिकारी से जानकारी लेकर वृद्धाओं को टीएचआर दिलवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें