फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में बागनाथ क्लब व स्टेडियम ए की टीम बनी विजेता

Mon, 05 Sep 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला वॉलीबाल संघ की ओर से जिला स्तरीय ओपन चयन ट्रायल पुरुष व महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ओपन पुरुषों की वॉलीबाल प्रतियोगिता में बागनाथ क्लब विजेता व बागेश्वर स्टेडियम की टीम उप विजेता रही। महिला वर्ग में स्टेडियम ए विजेता और बागेश्वर उप विजेता रही। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी थे।
विज्ञापन


उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक पीजी कालेज बागेश्वर के खेल मैदान में होगी। वहां पर वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष गोविंद सिंह मटियानी, सचिव भगवत सिंह डसीला, कोषाध्यक्ष संजय वर्मा, सह सचिव अर्जुन धपोला, हरीश थापा, राजेंद्र सिंह राठौर, महिपाल सिंह गड़िया, प्रमोद कुमार, विजयपाल सिंह मटियानी, कमल मटियानी, प्रमोद दानू, अजय चंदोला शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें