बागेश्वर। मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के कारण स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। कपकोट स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में प्रतिदिन 125 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
डॉक्टर प्रतीक ने बताया कि आने वाले मरीजों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक है। इन दिनों वायरल बुखार, एलर्जी, उल्टी-दस्त और आंखों में जलन के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। डॉक्टर प्रतीक ने लोगों से मौसम के बदलाव को देखते हुए सावधानी बरतने को कहा है। उन्होंने बच्चों को फ्रीजर में रखे खाद्य पदार्थ न देने और उबला पानी पीने की सलाह दी। श्वास संबंधी रोगियों को मास्क का उपयोग करने को कहा गया है। बढ़ती गर्मी और अचानक मौसम बदलने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए साफ-सफाई और खानपान में विशेष सावधानी जरूरी है। संवाद