फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जम गया गधेरे का पानी, बर्फ जैसी लग रही ओस की बूंदें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बढ़ती ठंड से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। कपकोट तहसील के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान शून्य से कम होने से पाला बर्फ की तरह देर तक टिक रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह मिकिला खलपट्टा में गांव के गधेरे में बहता पानी जम गया। दोपहर में धूप खिलने के बाद हालात सामान्य हुए। कर्मी गांव में पेड़ों पर ओस की बूंदें जम गई। पेड़ों से लटकती जमी बूंदों ने नजारे को आकर्षक बना दिया। तापमान शून्य से नीचे गिरने के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों को दैनिक कार्यों के लिए पानी के स्रोतों के पिघलने का इंतजार करना पड़ा। दोपहर में चटख धूप खिलने के बाद ही हालात सामान्य हो सके और लोगों को राहत मिली। बढ़ती ठंड और शीत लहर के कारण पशुपालकों, बुजुर्गों और बच्चों की सेहत पर असर पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। प्रशासन की ओर से नगरीय क्षेत्रों में अलाव जलाकर राहत देने की कोशिश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें