फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मुस्योली में तेंदुए ने बकरी को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। क्षेत्र के मुस्योली गांव में तेंदुए की दस्तक से पशुपालकों में दहशत है। तेंदुए ने पशुपालक राजेंद्र सिंह की बकरी पर हमला कर उसे मार डाला। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह करीब 10 बजे पशुपालक राजेंद्र सिंह के आंगन में बकरी बंधी थी। इस दौरान झाड़ियों में घात लगाए तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया। लोगों के शोर मचाने के बाद तेंदुआ बकरी के शव को छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया। ग्रामीण पवन पांडेय ने बताया कि तेंदुआ दिनभर क्षेत्र में आ रहा है। रेंजर दीप चंद्र जोशी ने बताया कि तेंदुए के हमले की पुष्टि हो गई है। प्रभावित पशुपालक को नियम के अनुसार उचित मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और शाम के समय अकेले बाहर न निकलने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें