फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवई-बुंगा हरिनगरी के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

Mon, 02 Jan 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर के ग्रामीणों ने मांगी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। मवई-बुंगा हरिनगरी मोटर मार्ग के निर्माण में हो रही देरी से नाराज ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि कुछ लोग बेवजह सड़क निर्माण में व्यवधान डाल रहे हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य शुरू न होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि मवई-बुंगा हरिनगरी मोटर मार्ग की मांग क्षेत्र की जनता लंबे समय से उठा रही थी। शासन से सड़क की स्वीकृति मिलने के बाद मार्ग में आ रहे पेड़ काटने की तैयारी की जा रही थी। सड़क निर्माण को लेकर नौगांव, कोट्यूड़ा, बूंगा, अमस्यारी के वन पंचायत सरपंचों की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दिए गए लेकिन कुछ लोगों द्वारा इसमें व्यवधान डालकर काम रुकवा दिया गया है।

इसके चलते यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद लगाए क्षेत्र की जनता में आक्रोश व्याप्त है। नौगांव, बुंगा के ग्रामीणों ने कहा कि यदि मोटर मार्ग में लगी रोक नहीं हटाई गई तो उन्हें धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया। इनमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार, रणजीत दास, बचे सिंह, गीता देवी, भावना देवी, हेमा देवी, दीपा देवी, प्रेम राम, पूरन सिंह, जीवन राम, सुंदर लाल, बहादुर राम, गोपाल राम, कमला देवी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें