फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धपोली के गंगानाथ मंदिर में बैसी पूजन शुरू

Mon, 02 Jan 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)।
विज्ञापन
बागेश्वर का मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत धपोली के श्री श्री 1008 गंगानाथ के पावनधाम में बैसी पूजन शुरू हो गई है। पूजा शुरू होते ही वहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। मंदिर में सुबह गणेश पूजन और कलश स्थापित किया गया। इसके बाद गंगानाथ समेत विभिन्न देवी-देवताओं का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


डित दीप चंद्र पांडे ने दुर्गा सप्तशती और विष्णु सहस्रनाम का पाठ किया। पूजा स्थल पर देर रात तक भजन, कीर्तन गाए जा रहे हैं। महाआरती के दौरान देवी-देवताओं ने अवतरित होकर लोगों को इच्छित वर दिए। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गुसांई सिंह धपोला ने बताया कि नौ जनवरी को भंडारे के साथ पूजा का समापन होगा। उन्होंने अनुष्ठान में सभी से बढ़-चढ़कर शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें